India vs Bharat विवाद के बीच नड्डा का कांग्रेस पर वार, बोले- संविधान और डॉ आंबेडकर के प्रति सम्मान की कमी

By अंकित सिंह | Sep 06, 2023

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से भेजे गए रात्रिभोज के निमंत्रण कार्ड पर 'President of India' की जगह ''President of Bharat' लिखे जाने के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। इंडिया-भारत नाम विवाद तब और तेज हो गया जब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से संबंधित एक दस्तावेज साझा किया, जिसमें उन्हें "भारत का प्रधान मंत्री" कहा गया है, जो नाम की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। सियासी घमासान के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोला है और पार्टी पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया है। एक्स पर एक पोस्ट में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'क्या हम उस पार्टी से कुछ उम्मीद कर सकते हैं जो भारत की प्रस्तावना तक नहीं जानती। कांग्रेस= संविधान और डॉ आंबेडकर के प्रति सम्मान की कमी। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति के G20 रात्रिभोज निमंत्रण से पहले BRICS की अधिसूचना में भी लिखा गया था Prime Minister Of Bharat, तब क्यों नहीं उठाया गया मुद्दा?

केजरीवाल का भी सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी पार्टी का गठबंधन 'INDIA' बन जाता है तो वे (भाजपा) देश का नाम बदल देंगे? देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं। उन्होंने कहा कि अगर कल INDIA गठबंधन का नाम बदलकर भारत रख लिया जाता तो क्या वे (भाजपा) भारत का नाम भी बदल देंगे? भाजपा के वोट कम ना हो जाएं इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। यह देश के साथ गद्दारी है। DMK संसदीय दल के नेता टी.आर. बालू ने कहा कि हमें इससे कोई आशंका नहीं होनी चाहिए क्योंकि संविधान में पहले से ही भारत का इस्तेमाल है। अगर राष्ट्रपति ने 'भारत' के नाम से (G-20 देशों को) न्योता भेजा है तो मुझे नहीं लगता इस पर कोई दिक्कत होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई