नड्डा ने PM मोदी का जन्मोत्सव मनाने के लिए शुरू किया 'सेवा सप्ताह', करोड़ों कार्यकर्ता करेंगे सेवा का कार्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को नोएडा के छपरोली गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव मनाने के लिए ‘सेवा सप्ताह’ की शुरुआत की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आज से लेकर 20 सितंबर तक पूरे देश में करोड़ों कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के तहत सेवा का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 70 वर्ष के हो रहे हैं। अगर हम उनके जीवन और उनके सफर को देखें तो उनका ध्येय लोगों की सेवा का रहा है। उनका जीवन लोगों और देश की सेवा के लिये समर्पित रहा है। इसलिये, भाजपा ने 14-20 सितंबर के बीच की अवधि को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है।’

इसे भी पढ़ें: JP नड्डा को नीतीश के नेतृत्व पर पूरा विश्वास, बोले- चुनाव में एक फिर से NDA की जीत होगी 

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि वह (मोदी) 70 साल के हो रहे हैं इसलिये हमने इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाने और फल वितरण करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अस्पतालों में भाजपा के लोगों द्वारा मरीजों की देखभाल की जाएगी और 70 स्थानों पर रक्त दान शिविर लगाए जाएंगे और प्लाज्मा दान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नड्डा ने कहा कि हमने प्रत्येक जिले में कम से कम 70 दिव्यांगों को जरूरी उपकरण देने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह, 70 डिजिटल रैली आयोजित की जाएगी और प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Yashasvi Jaiswal ने दिया आलोचकों को जवाब, Asitha Fernando से हुई थी तीखी बहस

मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, रायबरेली में उठाए सवाल

NZ Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी का प्रस्ताव, Tech Companies पर लगेगा भारी Penalty