कृषि कानूनों पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा के नेताओं से साथ नड्डा की बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Feb 16, 2021

केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ किसान लगभग 80 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग कृषि कानूनों को रद्द करने का है। हालांकि, सरकार किसी भी कीमत पर इसके लिए तैयार नहीं है। इन सबके बीच किसान आंदोलन को लेकर भाजपा भी सक्रिय हो गई है। इस मसले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को एक हाई लेवल की बैठक की। जेपी नड्डा की इस बैठक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ किसान नेता भी शामिल थे जिन्होंने कृषि कानूनों का समर्थन किया है। साथ ही साथ इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। यह बैठक भाजपा मुख्यालय में हुई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसद संजीव बालियान, सत्यपाल सिंह भी शामिल हुए। इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान के भी सांसद इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच लगभग 11 दौर की बैठक खत्म हो चुकी है। लेकिन अब तक कोई भी निष्कर्ष नहीं निकल सका है। 

प्रमुख खबरें

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू