नड्डा सोमवार से असम के दो दिवसीय दौरे पर, चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे और इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करने के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि सोमवार से नड्डा असम के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। नड्डा दिल्ली से सीधे सिलचर पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में एक जन-सभा को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ नेता तथा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी इस जनसभा को संबोधित करेंगे। बलूनी ने बताया कि इसके बाद नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष के साथ प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद एक और बैठक होगी जिसमें नड्डा और संतोष के अलावा सोनोवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास, प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया, हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी पवन शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा भी शामिल होंगे। भाजपा नेता ने बताया, ‘‘अगले दिन 12 जनवरी को नड्डा विचार परिवार के साथ बैठक करेंगे।’’ इस साल के पूर्वार्द्ध में असम विधानसभा के चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

अफसर को आत्महत्या के लिए उकसाया? पूर्व मंत्री Laljit Bhullar पर Punjab Police का बड़ा एक्शन

Kerala Elections 2026: विकास की निरंतरता बनाम पतन की राजनीति, CM Pinarayi Vijayan ने UDF-BJP पर साधा निशाना, LDF के लिए मांगा नया जनादेश

सतारा जिला परिषद में BJP का खेला, बहुमत बिना जीती बाजी, Sena ने लगाया Police राज का आरोप।

Donald Trump के अल्टीमेटम पर भड़का Iran, कहा- America से बातचीत का चैप्टर क्लोज