कांग्रेस खतरे में है, न कि लोकतंत्र : Nadda

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी खतरे में है, न कि लोकतंत्र। उन्होंने यह हमला कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान के मद्देनजर किया। उन्होंने कांग्रेस नेता पर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का आरोप लगाया और जनता से अपील की कि वह ऐसे लोगों को (चुनाव में हराकर)घर पर बैठाए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कांग्रेस जिस तरह से मानसिक दिवालियापन की ओर बढ़ रही है, वह निंदनीय और पीड़ादायी है। कांग्रेस इन दिनों जिस तरह की गतिविधियों में संलिप्त है और उसके नेता राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वह निंदनीय है।’’

नड्डा ने इस मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी द्वारा निकाली गई ‘विजय संकल्प यात्रा’ के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लंदन में राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी का संदर्भ दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर ‘बर्बर हमला’ हो रहा है। राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर भारत में लोकतंत्र के मुद्दे पर अमेरिका-यूरोप से हस्तक्षेप करने की मांग करने पर हमला करते हुए नड्डा ने सवाल किया, ‘‘ क्या हमें ऐसे नेताओं को (राजनीति में)बने रहने देना चाहिए? उन्हें घर बैठा देना चाहिए।’’ कर्नाटक के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, राज्य के मंत्री आर अशोक, बी श्रीरामलु उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने जनसभा में हिस्सा लिया। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने चल्लाकेरे और मोलाकल्मुरु में रोड शो किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर