नड्डा ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ भाजपा की संगठनात्मक ताकत पर विचार साझा किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2025

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की तथा पार्टी की संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक सहभागिता के प्रति उसके जन-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में विचार साझा किए।

भाजपा के विदेश मामलों की इकाई के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा, ‘‘नड्डा ने भाजपा की संगठनात्मक ताकत और शासन एवं राजनीतिक सहभागिता के प्रति उसके जन-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में अपने विचार साझा किए।

उन्होंने ‘भाजपा को जानो’ पहल को अंतरराष्ट्रीय समझ बढ़ाने, विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने तथा दुनिया भर के राजनीतिक दलों और नेताओं के साथ संबंधों को मजबूत करने के एक मंच के रूप में रेखांकित किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नड्डा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रौद्योगिकी के जरिये भारत में जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्धता बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Avenue Supermarts की स्टैंडअलोन आय Q2 में 18.4% बढ़कर 19,206 करोड़ रुपये हुई

Assam NRC डेटा ट्रांसफर न होने से 19.07 लाख लोगों की Rejection Slips अटकीं, RGI ने दी जानकारी

Power Bank की गलत स्टोरेज और चार्जिंग से हो सकता है Battery Blast, बरतें ये जरूरी सावधानियां

VCK प्रमुख Thirumavalavan ने मांगा CEC का इस्तीफा, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप