विपक्ष पर नड्डा का निशाना, बोले- हम मिशन से काम करते हैं, वो कमीशन के लिए काम करते हैं

By अंकित सिंह | Nov 04, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार लगातार जारी है। इन सबके बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य की जयराम ठाकुर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज की जमकर सराहना की। अपने बयान में उन्होंने कहा कि आज दुनिया में नरेंद्र मोदी जी के कारण देश की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि आज मोबाइल उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है, स्टील उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है, सौर ऊर्जा में हम पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के कार्यों का किया जिक्र, कांग्रेस पर तंज, जेपी नड्डा बोले- आजादी के 75 साल हो गए, कौन करता था हमारी परवाह

अपने गृह राज्य में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने उज्जवला योजना के तहत घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया। इस तरह से महिलाओं का सशक्तिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि हम सेवा करने वाले लोग हैं और वो मेवा खाने वाले लोग हैं। हम मिशन से काम करते हैं, वो कमीशन के लिए काम करते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो सत्ता में सेवा करने के लिए नहीं, बल्कि इसलिए आना चाह रहे हैं, क्योंकि बहुत दिन से बेरोजगार बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में ट्यूबरक्लोसिस की दवा आने में 25 साल लग गए। टिटनेस की दवा पहुंचने में 30 साल लग गए। पोलियो की दवा पहुंचने में 28 साल लग गए। जापानी बुखार की दवा पहुंचने में 100 साल लग गए। जबकि मोदी जी के नेतृत्व में सिर्फ 9 महीने के अंदर कोरोना की वैक्सीन भारत ने बनाई।

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान ने दिखाया भारत का नक्शा, पाकिस्तान में मची खलबली

Maharashtra के Latur में कम बारिश से संकट, BJP MLA ने की सूखा घोषित करने की मांग

Shivraj Singh Chouhan ने मलेशिया, म्यांमा और तिमोर-लेस्त के साथ कृषि साझेदारी पर की वार्ता

Sagar में जहरीली शराब से मौतें: Kharge बोले, MP सरकार की लापरवाही ने ली जानें, यह कुशासन है!