Nadda ने हेमा कमेटी की रिपोर्ट और वायनाड भूस्खलन को लेकर केरल सरकार पर निशाना साधा

By Prabhasakshi News Desk | Sep 01, 2024

पलक्कड़ (केरल) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा नेन्यायमूर्ति हेमा कमेटी की रिपोर्ट जारी करने में देरी और राज्य के वायनाड जिले में भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत के मामले पर रविवार को केरल की वामपंथी सरकार पर निशाना साधा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा यहां आयोजित तीन- दिवसीय समन्वय बैठक में भाग लेने के लिए केरल आए नड्डा ने समिति की रिपोर्ट जारी करने और उसकी सिफारिशों के कार्यान्वयन में देरी पर सवाल उठाया। 

साल 2017 में एक अभिनेत्री के उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद केरल सरकार ने न्यायमूर्ति के. हेमा के नेतृत्व में कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट में मलयालम सिनेमा उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण के मामलों का खुलासा हुआ है। नड्डा ने वायनाड में हुई भूस्खलन की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी और एनडीआरएफ बल यहां थे, लेकिन राज्य सरकार सो रही थी और इसलिए, समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

प्रमुख खबरें

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले