भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिसंबर में करेंगे बंगाल का दौरा, पार्टी के संगठन कार्यों का लेंगे जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के संगठन का जायजा लेने के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में राज्य का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी। प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने कहा कि देर रात के घटनाक्रम में यह तय किया गया कि वह 7 से 10 दिसंबर के बीच बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। राज्य भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘तारीखों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। यह अगले कुछ दिनों में तय किया जाएगा। संभावित तारीखें 7-10 दिसंबर के बीच होंगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 2021 के चुनाव से पहले तृणमूल खेमे में असंतोष, पढ़ें क्या है विवाद की वजह 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पिछले हफ्ते कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा अगले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तक हर महीने राज्य का दौरा करेंगे। 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा का चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने वाला है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Middle East में तनाव चरम पर, Iran का बड़ा एक्शन, Hormuz में 3 Pakistani जहाजों को रोका

Iran-Israel तनाव के बीच Oman में Oil Tanker पर हमला, 15 भारतीयों समेत 20 क्रू मेंबर्स Rescue

Middle East संकट गहराया, विजयन की PM मोदी से अपील- खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा हो सुनिश्चित

Ramadan 2026 । पीरियड्स में रोजा रखने पर क्या कहते हैं Islam के Rules?