नड्डा का अखिलेश पर तंज, कहा- जल्द ही आपकी लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है

By अंकित सिंह | Dec 11, 2021

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मेरठ में 'बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम' में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधन किया। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि संगठन का विकास, संगठन का विस्तार, नीचे स्तर तक विचारधारा को पहुंचाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है। आप लोगों में जो उत्साह, निष्ठा और संघर्ष करने की तमन्ना मैं देख रहा हूं, मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी को विजयश्री जरूर दिलाएगा। विपक्ष पर तंज सकते हुए नड्डा ने कहा कि जब कोरोना काल शुरु हुआ तो सभी राजनीतिक पार्टियां आइसोलेशन में चली गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जान हथेली पर लेकर राष्ट्र की सेवा में निकल गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां किसी ने किसी जाति, धर्म, समुदाय की वोटबैंक की राजनीति कर रही हैं। ये देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास', इस बात पर विश्वास करती है। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एक नेता है जो कह रहे थे कि ये मोदी की वैक्सीन है, ये भाजपा की वैक्सीन है इसे मत लगाना। आज मैं उनसे पूछता हूं कि कैसी लगी मोदी की वैक्सीन, जल्द ही तुम्हारी लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है। नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने किसानों को 1.41 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ने का भुगतान किया है। पुरानी सरकार का भी बकाया 11 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

प्रमुख खबरें

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी

Bihar CS Pratyaya Amrit ने DMs और SPs के साथ की बैठक, Crime Free Bihar बनाने के दिए सख्त निर्देश