राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले ‘भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं का नड्डा करेंगे ‘तर्पण’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीयकार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में ‘जान गंवाने वाले’ ‘भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं’का शनिवार को ‘तर्पण’ करेंगे।‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है। भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इससे भाजपा राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को उजागर कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने राज्य में अपनी पैठ बनाई है।

इसे भी पढ़ें: ममता और राहुल पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- बंगाल में खत्म हो चुका है TMC का समय

भाजपा के राज्य महासचिव सयानतन बसु ने कहा, ‘‘ महालय पर 80 भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बाघबाजार घाट में तर्पण का आयोजन किया गया है। दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।’’गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभर कर आई है। भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की जो कि तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम है।

प्रमुख खबरें

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की

Jindal Stainless क्षमता बढ़ाकर 42 लाख टन करने के लिए 5,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी