ममता और राहुल पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- बंगाल में खत्म हो चुका है TMC का समय

jp-nadda-lashed-out-at-mamta-and-rahul-said-tmc-time-is-over-in-bengal
[email protected] । Sep 27 2019 6:40PM

राहुल गांधी की आलोचना करते हुए नड्डा ने कहा ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को देखिए। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का विरोध करने के लिए उनके बयानों का उपयोग किया।

कोलकाता। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने का विरोध करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बरसते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार का समय खत्म हो चुका है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर यहां एक सेमिनार में नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों का पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ उपयोग किया। नड्डा ने कहा कि ममता तुष्टिकरण की राजनीति में इतनी अधिक व्यस्त हैं कि राष्ट्रीय हित उनके लिए पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा ‘‘दीवार पर लिखी इबारत साफ है। उनकी सरकार का समय समाप्त हो गया है। यह केवल समय की बात है कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी।’’

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 और 35A का निरस्त होना महिला सशक्तिकरण की ओर एक बेहतर कदम

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा ‘‘क्या ममता बनर्जी के लिए राष्ट्रीय हित की तुलना में वोट बैंक (के लिए चिंता) अधिक अहम है ? उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनकी पार्टी ने क्यों देश की एकजुटता के कदम का विरोध किया।’’ राहुल गांधी की आलोचना करते हुए नड्डा ने कहा ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को देखिए। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का विरोध करने के लिए उनके बयानों का उपयोग किया। ’’ उन्होंने सवाल किया ‘‘क्या यह राष्ट्रवाद है? क्या यह देशभक्ति है?’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़