नफ्ताली बेनेट रूस की यात्रा से लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

तेल अवीव,  (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट अपनी आकस्मिक रूस यात्रा से लौट आए हैं। बेनेट ने रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नफ्ताली बेनेट शनिवार को मॉस्को पहुंचे थे जहां उन्होंने करीब तीन घंटे तक रूसी नेता से बातचीत की थी। कार्यालय ने कहा कि यह यात्रा बाइडन प्रशासन के समन्वय से हुई। बेनेट ने पुतिन से मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की और इसके बाद जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मिलने के लिए जर्मनी रवाना हुए।

बेनेट रविवार सुबह इजराइल लौटे और दिन में मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक बुलाने की उम्मीद है। उनकी यह यात्रा रूस-यूक्रेन संकट को कूटनीति से सुलझाने की नवीनतम कोशिश है। इजराइल उन कुछ देशों में शामिल है जिसके रूस और यूक्रेन से अच्छे संबंध हैं। कीव यूक्रेन की राजधानी के बाहरी इलाके में घायलों को निकालने की कोशिश के दौरान गोलीबारी में मारी गई चिकित्साकर्मी को शनिवार को राजधानी में दफना दिया गया। वेलेटियेना पुशयिच के मित्र ने कहा कि वह ‘‘जिंदादिल’ थीं और कभी गोलियों से नहीं घबराती थीं।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष