Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala की सगाई की तस्वीरें आयी सामने, नागार्जुन ने शेयर की पहली तस्वीर | Photos

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2024

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की खबरें अब सच हो गयी हैं क्यों नागार्जुन ने दोनों की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों गुरुवार को दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सगाई की हैं।  सामंथा रूथ प्रभु से कुछ साल पहले तलाक लेने वाले नागा चैतन्य, शोभिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर अटकलों का विषय रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस जोड़ी को अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिससे उनके बीच रोमांस की अफवाहों को बल मिलता रहा है। अब दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए हमेशा साथ रहने का फैसला किया है। दोनों ने एक प्राइवेट फंक्शन में सगाई कर ली है। 

इसे भी पढ़ें: Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर करेंगे सगाई? जल्द नागार्जुन करेंगे शादी की घोषणा?

हाल ही में GQ India के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सोभिता धुलिपाला ने भी प्यार पर कुछ विचार साझा किए हैं। हालाँकि वह अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में अस्पष्ट रहीं, उन्होंने कहा, "मैं हमेशा प्यार में रहती हूँ। प्यार एक ऐसा परिभाषित ईंधन है। यह शायद एकमात्र ऐसी चीज़ है जो एक ज़रूरत और विलासिता है।"

प्रमुख खबरें

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार