By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2023
कोहिमा। निर्वाचन आयोग ने नगालैंड विधानसभा चुनावों के लिये नामांकन पत्रों की जांच के बाद 222 आवेदनों में 22 को अवैध पाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 225 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था जिनमें से तीन बाद में चुनाव मैदान से हट गये थे। उन्होंने बताया कि जिन 200 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये उनमें चार महिलाएं हैं।