नागालैंड सरकार ने एनएससीएन (आईएम) से बातचीत जारी रखने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

कोहिमा। नगा राजनीतिक मुद्दे (एनपीआई) पर नगालैंड सरकार की कोर समिति ने एनएससीएन (आईएम) से केंद्र के साथ वार्ता जारी रखने की अपील की है। सत्तारूढ़ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) के अध्यक्ष टीआर जेलियांग ने बताया कि कि मुख्यमंत्री नीफियू रियो की अध्यक्षता वाली कोर समिति ने शनिवार को एनएससीएन (आईएम) के साथ मैराथन बैठक के दौरान यह अपील की।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक महामारी में भी भारतीय स्टार्टअप का मूल्यांकन और धन बढ़ा है: प्रधानमंत्री मोदी

क्रोनू के मुताबिक, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि एनएससीएन (आईएम) की नगाओं के लिए अलग झंडा और अलग संविधान की मांग पर और चर्चा किए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बैठक में असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा के समर्थन की जरूरत पर भी चर्चा की गई। क्रोनू ने कहा, “बेहतर होगा अगर कोई केंद्र और नगा समुदाय, दोनों पक्षों की तरफ से बोल सके।” यह पूछे जाने पर कि क्या एनएससीएन (आईएम) सरमा को इस प्रक्रिया में शामिल करने को राजी हो गया है, क्रोनू ने कहा कि उसे कोई समस्या नहीं है।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती