Election Results Updates: तीनों राज्यों की जनता ने कह दिया- मोदी तेरा कमल खिलेगा

By नीरज कुमार दुबे | Mar 02, 2023

तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों से नजर आ रहा है कि तीनों ही राज्यों में वर्तमान में सत्तारुढ़ गठबंधन वापस सत्ता में लौट रहे हैं। त्रिपुरा के शुरुआती रुझान दर्शा रहे हैं कि भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल कर रही है। त्रिपुरा में कांग्रेस और वामदलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और एक क्षेत्रीय शक्ति टिपरा मोथा भी चुनाव में थी लेकिन इस गठबंधन का कोई असर नहीं हुआ। त्रिपुरा में एक साल पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का जो दांव चला था वह भी सफल होता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर नगालैंड की बात करें तो यहां भी सत्तारुढ़ गठबंधन सत्ता में वापस आता दिख रहा है। यहां नगा मुद्दों का समाधान नहीं होने के चलते शुरू में कुछ नाराजगी नजर आ रही थी। लेकिन वह नाराजगी चुनावों के दौरान दूर करने में भाजपा सफल रही।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal ने US कंपनियों को दिया भारत में Investment और MSME पार्टनरशिप का न्योता

सावधान! Electricity Bill में जुड़कर आयेगी बकाया Traffic Challan राशि, नहीं भरा जुर्माना तो कटेगी लाइट!

JSW Cement का Shiva Cement में होगा विलय, बोर्ड ने दी Merger योजना को मंजूरी

Rajya Sabha Election: Keshav Prasad Maurya का दावा, BJP के संपर्क में SP के 25 विधायक