Nagaland की परंपराएं भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूत करती हैं : Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य की जीवंत परंपराएं और वहां के लोगों की जुझारू भावना राष्ट्र के सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूत करती है।

नगालैंड का गठन एक दिसंबर, 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप में किया गया था। तब से एक दिसंबर को प्रतिवर्ष नगालैंड राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गृह मंत्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, नगालैंड की बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की जीवंत परंपराएं और इसके लोगों की जुझारू भावना हमारे राष्ट्र के सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूती प्रदान करती है। कामना है कि नगालैंड शांति, प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

लोकलुभावन की बजाय आर्थिक सेहत ठीक करने वाला बजट

हनुमान चालीसा की ये 5 Miracle चौपाइयां बदल देंगी आपकी Life, हर Problems होंगी दूर

Shahid Kapoor की फिल्म O Romeo पर संकट! गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी पहुँची कोर्ट, रिलीज रोकने की मांग

हवा में खराबी के बाद Air India का बड़ा फैसला! पूरे ड्रीमलाइनर फ्लीट के फ्यूल स्विच की होगी जांच