Nagpur में WCL खदान से विस्फोटक और फोन चुराने वाला कर्मी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

नागपुर, दो सितंबर महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को एक कोयला खदान कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। उस पर कार्यस्थल से तीन मोबाइल फोन और दो विस्फोटक चुराने का आरोप है। आरोपी राजेंद्र रामलाल विश्वकर्मा (35) ने पुलिस को बताया कि उसने यह चोरी इसलिए की क्योंकि उसे मजदूरी नहीं मिली थी।

उसने पुलिस को बताया कि ठेकेदार ने उसे मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। इस बात से नाराज होकर उसने ठेकेदार के तीन मोबाइल फोन चुरा लिए और खदान परिसर से दो विस्फोटक भी लेकर फरार हो गया। इसके बाद वह इन विस्फोटकों के साथ चंद्रपुर से नागपुर तक ट्रेन से गया।

बम निरोधक एवं निपटान दस्ते ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की एक टीम ने भी लकड़गंज थाने का दौरा किया और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल

Marco Rubio बोले, भारत और Iran के बीच नहीं चल रही कोई व्यापार वार्ता

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा