विराट कोहली ने अपने करियर का 40वां वनडे शतक लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2019

नागपुर। कप्तान विराट कोहली ने दबाव की परिस्थितियों में 40वां वनडे शतक लगाया जिससे भारत ने मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बावजूद आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को 48.2 ओवर में 250 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आस्ट्रेलिया के तीनों स्पिनरों एडम जंपा (दस ओवर में 62 रन देकर दो), ग्लेन मैक्सवेल (दस ओवर में 45 रन देकर एक) और नाथन लियोन (दस ओवर में 42 रन देकर एक) ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वह पैट कमिन्स (29 रन देकर चार विकेट) जो उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे। कमिन्स ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (शून्य) को पहले ओवर में ही पवेलियन भेज दिया जिसके बाद कोहली ने क्रीज पर कदम रखा और 116 रन की लाजवाब पारी खेली जिसमें दस चौके शामिल हैं। उन्होंने अपने अधिकतर रन दौड़कर लिये। 

शंकर हालांकि कोहली के स्ट्रेट ड्राइव पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये।लेग स्पिनर जंपा ने इसके बाद केदार जाधव (11) और महेंद्र सिंह धोनी (शून्य) को लगातार गेंदों पर आउट किया लेकिन कोहली ने एक छोर संभाले रखा। कोहली ने नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर चौका जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 65वां शतक पूरा किया। पारी के अंतिम क्षणों में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी लेकिन रविंद्र जडेजा 40 गेंदों पर केवल 21 रन बना पाये। कमिन्स ने जडेजा को आउट करने के बाद कोहली की पारी का भी अंत किया। कुलदीप यादव (तीन) और जसप्रीत बुमराह (शून्य) भी तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गये और भारत पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाया। 

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली ने मैच में जीत का श्रेय धोनी और जाधव को दिया

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal