Nagpur में Instagram पर बंधक बनाई गई नाबालिग बची, आरोपी निर्भय पाखरे गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

नागपुर, पांच अगस्त नागपुर में किराए के एक मकान में 16 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर बंधक बना कर रखने और उसका बार-बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में ठाणे के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि सोशिल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पीड़िता की आरोपी से दोस्ती हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात करीब 11 बजे शहर के दिघोरी इलाके में स्थित मकान से पीड़िता को बचाया गया तथा मौके से आरोपी निर्भय पाखरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी हाथ में बेल्ट लिए उसके पास ही खड़ा था, जबकि बिस्तर के पास से एक चाकू भी मिला। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पाखरे ने पिछले साल आकाश मेहरा के नाम से इंस्टाग्राम पर एक फर्जी प्रोफाइल बनाया था और इसी के जरिए उसने लड़की से दोस्ती की और फिर दोनों की बातचीत होने लगी।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपनी कुछ निजी तस्वीरें भी उसके साथ साझा की थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन तस्वीरों को इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। इस भय से लड़की कथित तौर पर आरोपी से मिलती रही।

आरोपी ने एक होटल में कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। अधिकारी ने बताया कि पाखरे के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अपहरण के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच के हिस्से के रूप में पाखरे के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने TVK Budget को बताया बेकार, बोले- कोई नई सोच नहीं, सिर्फ वादों का रीमेक

Travel Tips: अगस्त में लद्दाख की हसीन वादियों का उठाएं लुत्फ, जानें Booking Details और Full Cost

No filter: जंतर-मंतर पर क्यों बिगड़े हालात? चूक किसकी, कानून क्या कहता है, क्राउड कंट्रोल की SOP और पुलिस की चुनौतियों पर Ex-IPS का बेबाक विश्लेषण

Ethnic Style Guide: सावन में Banarasi Saree और Suit के साथ ट्राई करें ये Peacock Design Kada