MK Stalin ने TVK Budget को बताया 'बेकार', बोले- कोई नई सोच नहीं, सिर्फ वादों का रीमेक

By अंकित सिंह | Aug 05, 2026

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बुधवार को TVK की अगुवाई वाली रील सरकार के पहले बजट को बेकार बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई सोच नहीं थी और यह पूरी तरह से फीका था। उन्होंने कहा कि जिस बजट से कुछ लोगों को बहुत शानदार होने की उम्मीद थी, वह पूरी तरह बेकार साबित हुआ। स्टालिन ने X पर लिखा कि इतना ही नहीं, यह द्रविड़ियन मॉडल सरकार की योजनाओं का 'रीमेक वर्शन' बजट है।" उन्होंने आगे कहा, "'रील सरकार' का पहला बजट पूरी तरह से निराशाजनक रहा है - इसमें कोई नई सोच नहीं है, यह वादे पूरे करने में नाकाम रहा है और पूरी तरह से फीका है।

स्टालिन ने कहा कि यह बजट 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहा है; इन वादों में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ता और राज्य के किसानों के फसल ऋण की पूरी माफ़ी शामिल थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐसा बजट है जिसमें महिलाओं के लिए 2,500 रुपये का मासिक भत्ता, बेरोजगार युवाओं के लिए 4,000 रुपये, सालाना छह मुफ़्त LPG सिलेंडर और फसल ऋण की पूरी माफ़ी जैसे अहम वादों का ज़िक्र तक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi संसद में बहस से भागते हैं, BJP ने उन्हें बताया अपरिपक्व नेता

इससे पहले दिन में, तमिलनाडु में विपक्ष के नेता (LoP) उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि बजट में चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कोई योजना पेश नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने लैपटॉप योजना जैसी मौजूदा योजनाओं पर बस अपनी पार्टी का नाम चिपका दिया है। उन्होंने आगे कहा कि बुधवार को TVK सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में इनके कार्यान्वयन के संबंध में कोई रोडमैप या घोषणा नहीं है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Odisha में गहरे दबाव से भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने कई जिलों में जारी किया Red Alert

क्या UNSC में भारत की दावेदारी को मिल रही है रफ्तार? Visegrád Group (V4) देशों ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट का किया समर्थन

Asian Games में भारतीय पुरुष Kabaddi टीम का दबदबा, दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया

Bihar Harassment Case | जमुई में कोचिंग से लौट रहे नाबालिगों से बर्बरता व छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा जनाक्रोश, SIT गठित, 3 गिरफ्तार