चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया.. फिर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, नागपुर से आयी दिल दहला देने वाली आपराधिक वारदात

By Renu Tiwari | Aug 12, 2025

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाने का विरोध करना एक प्रॉपर्टी डीलर को महंगा पड़ गया, जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसकी छाती में चाकू मार दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यशोधरा नगर इलाके में रविवार रात को यह घटना हुई थी और पीड़ित ललित गणेश मोहादिकर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रात करीब 10:30 बजे सैयद साबिर (35) की पान की दुकान पर गया था। दुकान पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे और उनमें से एक ने जानबूझकर मोहादिकर के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया, जिससे उनके बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि कहासुनी के बाद मामला तेजी से बिगड़ गया। आरोपियों ने कथित तौर पर मोहदिकर पर लाठियों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें: India - Singapore Relations | भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई ऊंचाइयां, 10 बड़े समझौतों पर लगेगी मुहर!

पुलिस के अनुसार, जब मोहादिकर ने अपनी मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उसे गाड़ी से धक्का दे दिया और फिर उनमें से एक ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। मोहादिकर को सरकारी मायो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यशोधरा नगर पुलिस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और दुकान मालिक साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका