By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025
महाराष्ट्र में नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक औद्योगिक इकाई में पानी की टंकी गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी। यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, संबंधित कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 30 लाख रुपये प्रति परिवार का भुगतान करने पर सहमति जताई है, जबकि घायल श्रमिकों को 10-10 लाख रुपये के साथ-साथ उनके चिकित्सा उपचार के खर्चों को भी वहन किया जाएगा।