नायडू ने की बनर्जी से मुलाकात, गैर भाजपा सरकार के गठन पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

कोलकाता। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की और त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में केंद्र में गैर भाजपा सरकार के गठन को लेकर चर्चा की। तृणमूल कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अमरावती से यहां पहुंचे नायडू ने ‘‘महागठबंधन’’ की भविष्य की रणनीति को लेकर बनर्जी से 45 मिनट तक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बैठक में कांग्रेस के समर्थन से क्षेत्रीय दलों की गैर भाजपा सरकार के गठन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा, ‘‘आज की बैठक में निर्णय किया गया कि 23 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में महागठबंधन के अन्य राजनीतिक दलों के बीच एक विस्तृत चर्चा होगी।’’

इसे भी पढ़ें: विपक्षी नेताओं की मंगलवार को मुलाकात, VVPAT के मुद्दे पर जाएंगे चुनाव आयोग

भाजपा के खिलाफ विपक्षी नेताओं को लामबंद करने की कोशिशों में लगे नायडू बैठक के बाद नयी दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों ने बताया कि दिन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बनर्जी को फोन किया और ‘‘महागठबंधन’’ की प्रस्तावित रणनीति पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

नौसेना को शत्रुओं से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना होगा : Admiral Dinesh Tripathi

देश की आर्थिक वृद्धि दर 2024-25 में सात प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद: NCAER

नडाल ने कड़े मुकाबले में केचिन को हराया, स्वियातेक महिला क्वार्टर फाइनल में

Prajatantra: आरक्षण को लेकर कौन फैला रहा अमित शाह का फर्जी वीडियो, कांग्रेस पर क्यों उठे सवाल?