देवेगौड़ा और कुमारस्वामी से नायडू करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

नयी दिल्ली। तेदेपा प्रमुख एन चन्द्रबाबू नायडू पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद-एस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा से आज बेंगलुरू में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का मकसद लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करना है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसके बाद नायडू देवेगौड़ा के बेटे एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से मिलेंगे।

इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू के, चुनाव नतीजे आने के बाद के हालात और त्रिशंकु लोकसभा बनने की सूरत में विपक्षी दलों को साथ लाने के मसले पर चर्चा करने की उम्मीद है। हालांकि एक्जिट पोल के नतीजे इस बार भी नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के संकेत दे रहे हैं। नायडू ने इससे पहले रविवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, सीताराम येचुरी समेत कई नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्होंने शनिवार को लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव से दिल्ली और सपा प्रमुख अखिलेश यादव तथा बसपा सुप्रीमो मायावती से लखनऊ में मुलाकात की थी। 

प्रमुख खबरें

विदेशी विनिमय बाजार में US Dollar के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त