नाखून देखकर जानें अपनी सेहत का हाल, रंग और बनावट से मिलता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत

By प्रिया मिश्रा | Jan 01, 2022

हमारे नाखूनों की बनावट और रंग हमारी सेहत के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। प्राचीन समय में हकीम और वैद्य मरीज के हाथ के नाखूनों के रंग से बीमारी की जांच करते थे। नाखून के बदलते रंग आपके शरीर में पनप रही गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप नाखूनों के रंग और आकार से स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में कैसे जान सकते हैं - 

अगर आपके नाखून का रंग बदल रहा है तो यह शरीर में किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर नाखून का रंग लाल है तो यह शरीर में कहीं सूजन या फिर ल्यूपस बीमारी का संकेत हो सकता है। 

नाखून पर सफेद लाइन

शरीर में किडनी या लीवर से जुड़ी कोई बीमारी होने पर नाखून पर सफेद लाइन बन सकती हैं। इसके अलावा हेपेटाइटिस जैसी बीमारी में भी नाखूनों पर सफेद लाइन बन सकती है। 

नाखून पर सफेद धब्बे

अगर आपको नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखाई दें तो यह आपके शरीर में विटामिन बी, प्रोटीन और जिंक की कमी का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखना है तो करें मुनक्के का सेवन

नाखून में नीले और काले धब्बे

अगर आपने नाखूनों पर नीले और काले रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नही हो रहा है। कई मामलों में हार्ट से जुड़ी बीमारी होने पर भी नाखून में काले या नीले रंग के धब्बे हो जाते हैं। 

नाखून पीले पड़ना

अगर नाखून का रंफ पीला है तो यह फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा थायरॉइड, डायबिटीज और फेफड़ों की बीमारी में भी नाखून का रंग पीला हो सकता है। 


नाखून का टूटना

कई बार किसी बीमारी या कमजोरी के कारण नाखून टूटने लगते हैं। लेकिन अगर आपके नाखून बार-बार टूटते हैं तो यह आपके शरीर में कई बीमारियों की तरफ इशारा करता है। शरीर में खून की कमी या थायरॉइड जैसी बीमारी में नाखून टूटने लगते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में