31 साल बाद जेल से रिहा हुईं नलिनी श्रीहरन, केंद्र और राज्य सरकार का किया शुक्रिया

By अंकित सिंह | Nov 12, 2022

राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज नलिनी श्रीहरन को जेल से रिहा कर दिया गया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड के सभी दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया था। लगभग 31 सालों के बाद नलिनी श्रीहरन जेल से बाहर आई हैं। वेल्लोर जेल से बाहर निकलने के बाद उनकी तस्वीरें भी सामने आई। नलिनी श्रीहरन के अलावा उनके पति समेत कई और लोगों को छोड़ा गया जो कि इस मामले में सजा काट रहे थे। वेल्लोर में महिलाओं की विशेष जेल से रिहा होने के तुरंत बाद नलिनी वेल्लोर केंद्रीय जेल गई, जहां से उसके पति वी. श्रीहरन उर्फ मुरुगन को रिहा किया गया। पति से मिलकर नलिनी भावुक हो गई।

इसे भी पढ़ें: राजीव गांधी के हत्यारों को छोड़ने के SC के फैसले पर कांग्रेस ने कहा, यह अस्वीकार्य और पूरी तरह से गलत

नलिनी श्रीहरन ने कहा कि मैं तमिलनाडु के लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने 32 साल तक मेरा साथ दिया। मैं राज्य और केंद्र सरकार दोनों को धन्यवाद देता हूं। बाकी के बारे में मैं कल चेन्नई में प्रेस मीट के दौरान बोलूंगी। सुप्रीम कोर्ट के वकील भी कल बोलेंगे। नलिनी के अलावा उसके पति वी. श्रीहरन उर्फ मुरुगन, आर.पी. रविचंद्रन, संथन, रॉबर्ट पायस और जयकुमार को रिहा किया जाना था। श्रीहरन, संतन, रॉबर्ट और जयकुमार श्रीलंकाई नागरिक हैं जबकि नलिनी और रविचंद्रन तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। 

प्रमुख खबरें

Mission 2027 से पहले UP BJP की चुनावी रणनीति तय करेंगे Amit Shah, सीट शेयरिंग पर मंथन

रेस कोर्स मस्जिद में अभी नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, दिल्ली HC का फैसला, केंद्र ने भी दिया ये आश्वासन

Kerala High Court ने कार हादसे के मामले में न्यायाधीश की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

MLC Elections में Congress की हार पर बोले JDU नेता Sanjay Jha, बैलेट पेपर पर अब किसे दोष देंगे