नामदार INS विराट का इस्तेमाल मौज मजे के लिए करते हैं, कामदार आतंक पर हमले के लिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी द्वारा परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिये अईएनएस विराट पर जाने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से सहमति जताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि ‘नामदारों’ ने भारत के नौसैनिक बेड़े का इस्तेमाल व्यक्तिगत कारणों से किया जबकि ‘कामदारों’ ने इसका इस्तेमाल आतंक पर हमला करने के लिये किया।जेटली ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कामदार भारत की नौसेना की संपत्तियों का इस्तेमाल आतंक पर हमला करने के लिये करते हैं। नामदार परिवार और अपने ससुराल के लोगों के साथ निजी अवकाश मनाने के लिये इनका इस्तेमाल करते हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर गांधी परिवार के सदस्यों के लिये ‘नामदार’ और जो लोग देश के लिये कठिन परिश्रम करते हैं उनके लिये ‘कामदार’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़ें: राजीव गांधी पर टिप्पणी को लेकर पवार ने मोदी की आलोचना की

मई 1991 से 2004 तक कांग्रेस ने राजीव गांधी की हत्या के लिये द्रमुक को जिम्मेदार ठहराया। यहां तक कि उसने इसी आधार पर संयुक्त मोर्चा सरकार से भी समर्थन वापस लिया था। 28 साल बाद, आज बेचैन कांग्रेस ने भाजपा की भूमिका ढूंढ ली है।’’ जेटली की टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के उस बयान के जवाब में आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा समर्थित वी पी सिंह सरकार ने राजीव गांधी को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने से मना कर दिया था और भरोसेमंद खुफिया सूचना और बार-बार अनुरोध के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सिर्फ एक पीएसओ को रखा गया था।

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक