कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म का बदला गया नाम, निर्देशक हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को नहीं करना चाहते थे आहत

By रेनू तिवारी | Aug 01, 2022

इस समय बॉलीवुड की फिल्में ट्रोलर्स की रडार पर रहती हैं। एक लगती हुई नहीं कि सोशल मीडिया पर फिल्म के बहिष्कार की मांग होने लगती हैं और इन ट्रोलर्स को अनदेखा नहीं किया जा सकता हैं, ट्रोलर्स के बहिष्कार करने की मांग का असर बॉलीवुड फिल्म शमशेरा पर भी देखने को मिला। शमशेरा से पहले भी कई फिल्में टोलर्स का शिकार होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। अब इन चीजों से सबक लेते हुए कई फिल्म निर्माता किसी भी विवाद ने नहीं पड़ना चाहते। इन्हीं में से एक हैं निर्देशक समीर विदवान। उन्होंने अपनी नयी फिल्म सत्यनारायण की कथा का जुलाई में ऐलान किया था लेकिन फिल्म का टाइटल धार्मिक है, इस लिए उन्होंने इसका नाम बदले का ऐलान किया है। फिल्म के निर्देशक समीर विदवान ने एक बयान जारी कर बदलाव की घोषणा की। इसमें कहा गया कि भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए शीर्षक बदल दिया गया है। फिल्म का नया टाइटल सत्यप्रेम की कथा होगा।

इसे भी पढ़ें: #BoycottLaalSinghChaddha पर आमिर खान बोले- मुझे मेरे देश से बहुत प्यार है! गलतफहमी के कारण मेरी फिल्म का बहिष्कार न करें

निर्देशक समीर विदवान्स के बयान में कहा गया है, "फिल्म का एक शीर्षक कुछ ऐसा है जो रचनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थित रूप से उभरता है। हमने भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए हाल ही में घोषित अपनी फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का शीर्षक बदलने का फैसला किया है। फिल्म के निर्माता और क्रिएटिव टीम भी इस फैसले का पूरा समर्थन कर रहे हैं। हम अपनी यात्रा के दौरान अपनी प्रेम कहानी के लिए एक नए शीर्षक की घोषणा करेंगे। 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।