MP में बदले शहरों के नाम, केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति, सीएम शिवराज ने की घोषणा

By सुयश भट्ट | Feb 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब शहरों के नाम बदले जा रहे हैं। होशंगाबाद, बाबई नगर, और शिवपुरी का नाम बदल जाएगा। अब इसे इसके वर्तमान नाम नहीं बल्कि नए नाम से जाने जाएंगे। होशंगाबाद का नया नाम नर्मदापुरम, बाबई को माखन नगर के नाम से जाना जाएगा।

दरअसल इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। जिसके बाद नाम परिवर्तन के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए थे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद होशंगाबाद जिला नर्मदापुरम और बाबई नगर माखन नगर के नाम से जाना जाएगा।

इसे भी पढ़ें:भाजपा उम्मीदवार खंडूरी ने कोटद्वार को जिला बनाने का वादा किया, स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा 

वहीं सीएम शिवराज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती के दिन से होशंगाबाद शहर, नर्मदापुरम और बाबई, माखन नगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि होशंगाबाद और बाबई दोनों शहरों के नागरिक और प्रबुद्धजनों की मंशा थी कि होशंगाबाद को नर्मदापुरम और बाबई को माखन दादा के नाम पर पहचान मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन ने इन दोनों शहरों के नाम बदलने के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे थे, जिसे स्वीकृति मिल गई है। होशंगाबाद शहर नर्मदापुरम के नाम से जाना जाएगा।

इसे भी पढ़ें:पटना में दिल दहला देने वाली घटना, 5 मंजिला इमारत से युवक ने दो लड़कियों को फेंका; लोगों का प्रदर्शन 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की घोषणा के एक साल बाद केंद्र ने शहर और जिले दोनों का नाम बदलने का प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। साथ होशंगाबाद के बाबई के नाम परिवर्तन कर माखन नगर का नाम करने को मंजूरी मिल गई है। दोनों स्थानों के लिए राजस्व विभाग अनुमति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को फाइल भेजई गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है।

प्रमुख खबरें

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड

Nithya Raman ने रचा इतिहास, Los Angeles की पहली दक्षिण एशियाई मेयर निर्वाचित हुईं

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय