‘नमो भारत पहुंची मोदीपुरम, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के अंतिम हिस्से पर ट्रायल रन शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2025

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के अंतिम हिस्से पर ‘नमो भारत’ ट्रेन का परीक्षण शुरू कर दिया और यह ट्रेन मोदीपुरम तक पहुंची। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

अब तक ट्रायल केवल उन दो हिस्सों पर सीमित था जो वर्तमान में चालू खंड के दोनों ओर स्थित हैं। एक ओर न्यू अशोक नगर से सरायकाले खां तक और दूसरी ओर मेरठ दक्षिण से शताब्दी नगर तक।

इस परीक्षण के साथ, पहली बार ‘नमो भारत’ ट्रेनें पूरे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर दौड़ रही हैं। प्रारंभिक परीक्षण मानवीय नियंत्रण में किया जा रहा है, जिससे ट्रेन और नागरिक संरचनाओं के बीच अनुकूलता का मूल्यांकन हो सके।

बयान के अनुसार, आने वाले दिनों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हाई-स्पीड ट्रायल किए जाएंगे। एनसीआरटीसी के अनुसार, मेरठ सेंट्रल (फुटबॉल चौक के पास) इस हिस्से का पहला भूमिगत स्टेशन है, इसके बाद भैसाली और बेगमपुल आते हैं। इनमें से केवल बेगमपुल स्टेशन ‘नमो भारत’ और मेरठ मेट्रो दोनों के लिए होगा, जबकि शेष दो केवल मेट्रो स्टॉप होंगे।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब