बिटकॉइन घोटाले के आरोपों पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हार के डर से ऐसा कर रही भाजपा

By अंकित सिंह | Nov 21, 2024

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बिटकॉइन घोटाले के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी हार के डर से ऐसा कर रही है। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा जताया। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले प्रशासन और उसके गठबंधन के खिलाफ जनता का गुस्सा स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोग भाजपा और उसके गठबंधन से नाराज हैं। यह गुस्सा उनके वोटों में दिखाई दे रहा है। वोट प्रतिशत बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार, खत्म हुई वोटिंग, अब नतीजों का इंतजार

इससे पहले मंगलवार को, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता नाना पटोले और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के पक्ष में चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए अवैध बिटकॉइन लेनदेन का उपयोग करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस तथा राकांपा (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार की बेटी एवं लोकसभा सदस्य सुले से जवाब देने को कहा। सुले ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने इनके खिलाफ निर्वाचन आयोग तथा साइबर अपराध विभाग में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।

प्रमुख खबरें

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे