नाना पटोले की राज्य सरकार से मांग, खुलेआम धमकी देने वाले सत्ताधारी सांसद-विधायकों पर लगाओ लगाम

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 13, 2022

मुंबई। राज्य में भाजपा के सत्ता में आते ही खुले आम धमकी देने के मामले बढ़ रहे हैं। यह महाराष्ट्र के लिए बेहद चिंता के अलावा गंभीर विषय है।  यह बात कांग्रेस प्रदेश नाना पटोले ने कही है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के मंत्री, सांसद और विधायक खुले आम धमकी देते हुए हुए आंखें बाहर निकालने और मुंबई में घूमने पर सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। पटोले ने कहा कि राज्य सरकार को इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे सत्ताधारी गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।  

इसे भी पढ़ें: एक अनार सौ बीमार, विपक्षी एकता पर अनुराग ठाकुर का तंज, विपक्षी सरकार का सिर्फ म्युजिकल चेयर बनकर रहने का सपना

पटोले ने कहा कि राज्य में पिछले दो महीनों के शासन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में महाराष्ट्र की अच्छी प्रतिष्ठा है, इसे खराब नहीं किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों और सांसदों द्वारा जिस तरह की धमकियां दी जा रही हैं वह बेहद गंभीर हैं। अगर विधायक, सांसद, मंत्री गांव के गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और सरकार उनका समर्थन कर रही है, तो हम विपक्षी दल के रूप में चुप नहीं बैठेंगे । पटोले ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को समय रहते सत्ताधारी दल की इस गुंडागर्दी पर लगाम लगाना चाहिए और ऐसा समय नहीं आने देना चाहिए कि विरोधियों को इसका जवाब देने के लिए मैदान में उतरना पड़े।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर