शरद पवार से मिले नाना पटोले, केंद्रीय जांच एजेंसी के दुरुपयोग और लोड शेडिंग पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2022

कोयले की कमी से राज्य में बिजली संकट पैदा हो गया है लेकिन केंद्र सरकार जानबूझकर पर्याप्त कोयले की आपूर्ति नहीं कर रही हैI वहीं केंद्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से महाविकास आघाड़ी सरकार के नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैI महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने इन मुद्दों को लेकर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के साथ शुक्रवार को चर्चा की। शरद पवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि जहां राज्य में गर्मी की वजह से बिजली की मांग बढ़ी है, वहीं केंद्र सरकार राज्य को पर्याप्त कोयले की आपूर्ति नहीं कर रही है। जिसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र में लोड शेडिंग की समस्या खड़ी हो गई है। इन मुद्दों पर जल्द कदम उठाए जाने की जरुरत है।

इसे भी पढ़ें: महंगाई कम करो वरना केंद्र की अलीबाबा और 40 चोरों की सरकार गद्दी छोड़ो: नाना पटोले का जोरदार हमला

उन्होंने कहा कि आने वाले दो से तीन दिनों में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाविकास आघाड़ी के सभी प्रमुख नेता राज्य से जुड़े मुद्दों पर एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे। आईएनएस विक्रांत के बारे में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए नाना पटोले ने कहा कि "विक्रांत बचाओ" अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने जो पैसा जमा किया था, वह आखिर कहां गया? भाजपा नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पैसा राजभवन भेजा गया था लेकिन खुद राजभवन ने साफ किया है कि उन्हें ऐसा कोई फंड नहीं मिला है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस मुद्दे को उठाया है लेकिन भाजपा नेता इसका जवाब देने से भाग रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि पर्दे के पीछे का सच क्या है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Delhi BJP ने निकाली Seva Jyoti Yatra

शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना