नाना पटोले का NCP से सवाल, समझौता तोड़ भाजपा के साथ सत्ता स्थापित करना, पीठ में खंजर घोंपना नहीं है तो...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2022

भंडारा, गोंदिया जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाविकास आघाड़ी के लिखित समझौते को तोड़ कर भाजपा के साथ सत्ता स्थापित की है। इसे पीठ में खंजर घोंपना नहीं है तो फिर और क्या कहेंगे? कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राकांपा नेताओं से यह सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि मेरे बैकग्राउंड के बारे में पूरे देश और राज्य को पता हैl मैं जो कुछ भी करता हूं, वह खुलेआम करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में विचारों और विकास की लड़ाई लड़ रही है और  हम इसके परिणाम को लेकर चिंतित नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पटोले की पीठ में छुरा घोंपने वाली टिप्पणी को अजीत पवार ने बताया हास्यास्पद

नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस की भूमिका ईमानदार से दोस्ती करना और उसे निभाए  रखने की रही है, हमलोगों ने हमेशा से गठबंधन धर्म का पालन किया हैl हम हमेशा आगे से लड़ते हैं और पीछे से  वार नहीं करते हैं। मेरे आलोचक भी मेरी पृष्ठभूमि से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। मुझे इसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं हैl मैं पार्टी नेताओं को बताऊंगा कि पिछले ढाई साल में राकांपा ने हमारे साथ कैसा व्यवहार किया है। इस दगाबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगाl कांग्रेस, कभी सत्ता के लिए इस तरह का खेल नहीं खेलती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस परिणामों का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम है।

प्रमुख खबरें

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में