पीएम मोदी पर पर नाना पटोले का तंज, विश्वगुरु की कृपा से भारत में दुनिया की सबसे महंगी एलपीजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

बीजेपी नेताओं का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वगुरु की उपाधि धारण करके पूरी दुनिया में देश को नंबर वन बना दिया है, लेकिन वास्तव में विश्वगुरु की कृपा से भारत दुनिया का ऐसा देश बन गया है, जहां सबसे महंगी एलपीजी बेचीं जा रही है। पीएम मोदी पर यह जोरदार तंज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कसा है। उन्होंने कहा कि देश को महाशक्ति बनाने का सपना दिखाने वाले मोदी ने भारत में रसोई गैस की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

इसे भी पढ़ें: राज्य सरकारों की फ्री...फ्री...फ्री...के लॉलीपॉप से आ सकता है श्रीलंका जैसा आर्थिक संकट, अधिकारियों ने PM मोदी को दी जानकारी

नाना पटोले ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान एलपीजी की कीमत 410 रुपये थी जबकि पेट्रोल की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर थी।  उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार हमेशा से यह सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देती थी कि महंगाई का बोझ आम आदमी पर न पड़े, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में आम लोगों से ज्यादा उद्योगपति मित्रों के हितों का ध्यान रखा जाता है। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। ये कीमतें घटकर 18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई थीं। आठ साल के औसत पर कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल पर हैं लेकिन मोदी सरकार ने ईंधन पर टैक्स बढ़ाकर लोगों को लूटने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया में LPG सबसे ज्यादा भारत में महंगी, पेट्रोल में हम तीसरे नंबर पर, डीजल आठवें नंबर पर महंगा

पटोले ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान 2014 तक पेट्रोल पर 9.48 रुपये और डीजल पर 3.56 रुपये टैक्स था. वही रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर टैक्स 1 रुपए था। लेकिन मोदी सरकार के दौरान पेट्रोल पर 32.90 रुपये, डीजल पर 31.80 रुपये, रोड टैक्स पर 18 रुपये, कृषि उपकर पर 2 रुपए का टैक्स वसूला जा रहा है। इतना बड़ा टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने आम आदमी की जेब से 26 लाख करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। महंगाई सिर्फ ईंधन तक ही सीमित नहीं है बल्कि सीमेंट, लौह अयस्क और ईंटें भी महंगी हो गई हैं। 810 आवश्यक दवाओं के दाम 10 फीसदी बढ़ गए हैं। महंगाई दर 6.95 फीसदी है और अगले साल तक 10 फीसदी हो जाएगी, लेकिन सरकार आंकड़े छिपा रही है। पटोले ने यह भी कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हिंदू-मुस्लिम दंगों और धार्मिक मुद्दों का सहारा ले रही है क्योंकि वह आम आदमी की समस्याओं को हल निकालने में पूरी तरह से नाकाम रही है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal