नोएडा स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Apr 17, 2022

नोएडा स्थापना दिवस के मौके पर आज उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' शामिल हुए। दरअसल, नोएडा के 43 स्थापना दिवस के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान नंद गोपाल नंदी ने नोएडा प्राधिकरण की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। दूसरी बार योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' पहली बार नोएडा पहुंचे थे। नोएडा शहर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। नोएडा को उत्तर प्रदेश का मुकुट बताते हुए कहा कि यहां के लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं और उसे हर हाल में योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के दौरान पिछले 5 सालों में यहां काफी कुछ मिला है। सड़के चौरी हुई हैं। शहर को हरा-भरा किया गया है। विकास की और भी बड़ी काम है जो कि आगे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई योजनाएं बनाई है जिस पर जल्द ही अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी नोएडा वासियों को इस बात का एहसास में होने लगेगा कि वह वर्ल्ड क्लास सिटी में रह रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing