नाओमी ओसाका ने इस साल दूसरी बार बदला अपना कोच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

तोक्यो। जापानी टेनिस सुपरस्टार नाओमी ओसाका ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अपने कोच जमेर्न जेनकिन्स के साथ काम नहीं करेंगी। इस तरह उन्होंने इस साल दूसरा कोच बदला। वह इस समय फार्म में नहीं हैं और विश्व रैंकिंग में भी नीचे खिसक गयी हैं। 

पैन पैसिफिक ओपन टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर 21 साल की खिलाड़ी ने घोषणा की कि वह अब कोच के साथ काम नहीं करेंगी। जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन में जीत के बाद जेनकिन्स उनकी टीम से जुड़े थे। ओसाका ने ट्वीट किया कि आप सभी को यह बताने के लिये लिख रही हूं कि मैं और जे अब एक साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो समय बिताया, उसके लिये शुक्रगुजार हूं। मैंने उनसे कोर्ट के अंदर और बाहर काफी कुछ सीखा। लेकिन अब मुझे कोच बदलने का सही समय लग रहा है। सब चीजों के लिये शुक्रिया।

प्रमुख खबरें

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA

West Bengal: चुनाव हारने के बाद SIR पर अफवाह फैला रहा विपक्ष, Suvendu Adhikari का आरोप

LPU Protest Updates: एलपीयू में बवाल के बाद FIR और SIT, पांच छात्र भी जांच टीम में शामिल

Pitru Paksha में वर्जित सब्जियों के इस्तेमाल से लग सकता है पितृ दोष, सात्विक रखें थाली