Asian Games 2026 में Naorem Roshibina Devi ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 24, 2026

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बृहस्पतिवार को जापान में जारी एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी को बधाई दी और उन्हें ‘‘राज्य की खेल भावना की गौरवपूर्ण प्रतीक’’ बताया। 25 वर्षीय रोशिबिना ने बृहस्पतिवार को आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 60 किलोग्राम सांडा वुशु स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में उन्हें चीन की झांग शियाओयू के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य और 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। मणिपुर भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य ए शारदा देवी ने भी वुशु खिलाड़ी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोशिबिना का दृढ़ संकल्प, अनुशासन और संघर्ष की भावना मणिपुर तथा पूरे देश के युवा खिलाड़ियों के लिए उदाहरण है।

बिष्णुपुर जिले के क्वासिफाई मयाई लीकाई की रहने वाली रोशिबिना के पिता नाओरेम दामू सिंह किसान हैं। वह शुरु में उनके वुशु खेलने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में बेटी के खेल के प्रति जुनून को देखते हुए उन्होंने अनुमति दे दी। शुरुआती वर्षों में प्रशिक्षण और यात्रा का खर्च उठाने के लिए सीमित साधनों वाले उनके पिता को जमीन का एक टुकड़ा भी बेचना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Meerut: Axis Bank के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, अज्ञात के खिलाफ FIR

Congress का CEC Gyanesh Kumar पर बड़ा हमला, Goa में ECINet सिस्टम से वोटर्स के नाम हटाने का आरोप

Raebareli पहुंची Akhilesh Yadav की PDA Rath यात्रा, कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम जुटा

रूस 47 देशों के नागरिकों का युद्ध में कर रहा इस्तेमाल, भारत का नाम लेकर UN में जेलेंस्की ने क्या बोला?