Napoleon Bonaparte Death Anniversary: फ्रांस का महान सम्राट और योद्धा था नेपोलियन बोनापार्ट, जहर देकर हुई थी हत्या

By अनन्या मिश्रा | May 05, 2024

दुनिया के इतिहास में कुछ ऐसे सम्राट हुए, जिन्होंने अपनी युद्ध नीति और पराक्रम के दम पर दुनिया के एक बड़े हिस्से पर कब्जा जमाया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह सम्राट अपने जीवन के आखिरी पलों में इतने गुमनाम हो गए कि इनकी मौत भी एक रहस्य बनकर रह गई। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको इतिहास के ऐसे ही एक महान योद्धा और फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। आज ही के दिन यानी की 05 मई को नेपोलियम बोनापार्ट की हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि नेपोलियन ने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनको मृत्यु के बाद सोन नदी के तट पर फ्रांस की जनता के बीच दफनाया जाए। आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर नेपोलियन बोनापार्ट के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... 


जन्म और शिक्षा

फ्रांस के अजाचियो शहर में 15 अगस्त1769 में नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म हुआ था। नेपोलियन 4 भाई और 3 बहनें थीं। यह एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखते थे। नेपोलियन को बचपन से ही सेना में जाने की प्रेरणा परिवार की ओर से दी गई थी। परिवार ने नेपोलियन को सैन्य अफसर बनाने के लिए फ्रांस की सैन्य अकादमी में भेजा था। स्कली शिक्षा के बाद साल 1784 में नेपोलियन को तोपखाने से जुड़े से मुद्दों की पढ़ाई करने के लिए पेरिस के एक कॉलेज में एडमिशन लिया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें फ्रांस के राजकीय तोपखाने में सब-लेफ्टिनेंट की जॉब मिल गई थी।

इसे भी पढ़ें: Tipu Sultan Death Anniversary: मैसूर के टाइगर कहे जाते थे टीपू सुल्तान, दुनिया से आज ही के दिन हुए थे विदा

विवाह

नेपोलियन ने 09 मार्च 1796 में जोसेफाइन से शादी की। लेकिन पहली पत्नी से संतान न होने के कारण उन्होंने ऑस्ट्रिया के सम्राट की बेटी 'मैरी लुईस' से दूसरा विवाह किया। इससे उनको संतान प्राप्त हुई। अपने युद्ध कौशल से नेपोलियन ने फ्रांस को विदेशी दुश्मनों से मुक्ति दिलाई। वहीं 15 दिसंबर 1799 को फ्रांसीसी जनता ने नेपोलियन को अपना सम्राट स्वीकार किया।


नेपोलियन की हत्या

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेपोलियन के बाल में आर्सेनिक नामक जहर पाया गया था। बताया जाता है कि बीमारी के उपचार की विधियों के कारण उनकी मौत हुए थी। वहीं कई रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि नेपोलियन की बीमारी का जो उपचार किया गया, उसी ने उनको उनको मौत के घाट उतार दिया। वैज्ञानिकों के मुताबिक नेपोलियन को पोटेशियम टार्ट्रेट नामक जहरीला नमक दिया जाता था। इसकी वजह से उनके शरीर में पोटेशियम की कमी हो गई, जो उनके दिल के लिए नुकसानदायक थी। जिसके बाद 05 मई 1581 को 51 साल की उम्र में नेपोलियम बोनापार्ट की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

चेन्नई एयरपोर्ट पर पल भर के लिए मची भगदड़, फैंस के बीच गिरे Thalapathy Vijay, वीडियो वायरल

Maharashtra Politics | परिवार साथ-साथ का नारा बुलंद! अजीत पवार ने शरद पवार के संग बनाई चुनावी रणनीति, पिंपरी-चिंचवड़ में होगा महा-मुकाबला

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

दुनिया के कल्याण के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें हिंदू: Bhagwat