नकवी ने रामपुर में लगवाया कोविड-19 टीका, लोगों से टीका लगवाने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोविड-19 से निपटने के लिए टीकाकरण मुहिम के दूसरे चरण की शुरुआत के एक दिन बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर में कोरोना वायरस के टीके की पहली खुराक ली। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने रामपुर स्थित के डी डालमिया आई हॉस्पिटल में टीका लगवाया। उन्हें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का कोविशील्ड टीका लगाया गया।

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा ने ISF के साथ कांग्रेस के गठबंधन को बताया 'ठगबंधन', बोले- पार्टी के भीतर ही उठ रहे सवाल !

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस जयशंकर, असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी सोमवार को टीका लगवाया था। केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए एक मार्च से टीकाकरण अभियान आरंभ किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक