अमित शाह को लेकर किए राहुल के ट्वीट पर नकवी का पलटवार, कहा- सामंती सुरूर और सत्ता का गुरूर अभी भी सिर चढ़कर बोल रहा

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2021

असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद का मुद्दा अब राष्ट्रीय रूप लेने लगा है और इस पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम-मेघालय हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश को निराश किया है। राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर किए ट्वीट पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि वो(राहुल गांधी) कब से सर्टिफिकेट देने लगे। अभी भी सामंती सुरूर और सत्ता का गुरूर इनके सिर चढ़कर बोल रहा है।

इसे भी पढ़ें: असम-मिजोरम हिंसा पर राहुल का अरोप, गृह मंत्री ने देश को फिर निराश किया

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम-मिजोरम सीमा विवाद के अचानक बढ़ने से भड़की हिंसा में कई लोगों के मारे जाने पर दुख जताते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने ‘‘ लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर ’’ एक बार फिर देश को निराश किया है। उन्होंने हिंसा से जुड़ा एक वीडियो साझा किया।  

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway