Barack Obama के बयान पर बोले नकवी, आज देश में 1984 जैसे दंगे नहीं हो रहे, सभी वर्गों का हो रहा विकास

By अंकित सिंह | Jun 26, 2023

भारत में मुसलमानों को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा दिए गए बयान को लेकर राजनीति स्थित होती दिखाई दे रही है। भाजपा बराक ओबामा के बयान के बाद से उन पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। वहीं, विपक्ष को मोदी सरकार से सवाल पूछने का बड़ा मौका मिल गया है। इन सब के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भारत में बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों का विकास हो रहा है। आज देश में बेहतर स्थिति है।

निर्मला सीतारमण ने क्या कहा

ओबामा के बयान पर पलटवार करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी ...सभी के सामने भारत के बारे में बात कर रहे थे, तब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय मुस्लिमों को लेकर बयान दे रहे थे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या उनके कार्यकाल (राष्ट्रपति रहते) में छह देशों, सीरिया, यमन, सऊदी, इराक और अन्य मुस्लिम देशों में बमबारी नहीं हुई? उन्होंने कहा कि हम अमेरिका के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन वहां से यूएससीआईआरएफकी भारत में धार्मिक सहिष्णुता को लेकर टिप्पणी आई और पूर्व राष्ट्रपति कुछ और कह रहे हैं। मंत्री ने कहा कि यह देखना अहम है कि इसके पीछे कौन लोग हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत से बहुत कुछ सीख सकता है US, ओबामा को अमेरिका में ही मिली सलाह, अपनी ऊर्जा सराहना करने में खर्च करनी चाहिए

ओबामा ने क्या कहा था

ओबामा ने बृहस्पतिवार को ‘सीएनएन’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, “यदि (अमेरिकी) राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी से मिलते हैं, तो हिंदू बहुसंख्यक भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का उल्लेख करना उचित है। अगर मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत हुई, जिन्हें मैं अच्छी तरह से जानता हूं, तो मेरे तर्क का एक हिस्सा यह होगा कि यदि आप भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करते हैं, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि भारत किसी बिंदु पर अलग-थलग होने लगेगा।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश