नकवी ने जम्मू कश्मीर के लोगों से कहा, उनकी समस्याओं को सुनना चाहता है केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

श्रीनगर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्र के जनसंपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य यहां के लोगों की समस्याओं के बारे में उन्हीं से जानना और फिर उनका समाधान करना है। नकवी केंद्र के संपर्क कार्यक्रम के तहत कश्मीर की यात्रा करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: घाटी के लोगों को जोड़ने में जुटी मोदी सरकार, रिजिजू बोले- जम्मू कश्मीर का भविष्य उज्जवल

नकवी ने कहा, ‘‘लोगों की आकांक्षाएं और उम्मीदें पूरी नहीं हुईं और भ्रष्टाचार जम्मू कश्मीर को कुतर गया । कुछ लोगों ने अपने को फायदा पहुंचाया लेकिन हम सभी की समृद्धि चाहते हैं।’’ जब उनसे यह पूछा गया कि जम्मू में 31 मंत्री भेजे जा रहे हैं जबकि कश्मीर में पांच ही, ऐसा क्यों, तब उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अभी शुरूआत ही है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह आखिरी कार्यक्रम नहीं है। यह पहल जारी रहेगी।’’

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा