400 पार के अखिलेश के दावे पर नकवी का तंज, कहा- गलतफहमी सियासी सेहत के लिए नुकसानदेय होती है

By अंकित सिंह | Sep 02, 2021

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी विधानसभा चुनाव में चार सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। गुरुवार को जनक्रांति यात्रा के समापन समारोह में अखिलेश ने कहा कि यह यात्रा जिन इलाकों से होकर निकली है वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इसलिए समाजवादियों ने इस बार 400 पार का नारा चुना है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने अखिलेश पर तंज कसा है। नकवी ने कहा कि खुशफहमीं में किसी को ऐतराज नहीं हो सकता, गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश और देश में 20 सालों तक कोई वैकेंसी है नहीं। गलतफहमी सियासी सेहत के लिए नुकसानदेय होती है।  अपने वक्तव्य में अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि किसान की आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन सिलेंडर की कीमत कितनी हुई? दोगुनी हुई की नहीं हुई। भाजपा से जनता त्रस्त है। किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। सिलेंडर महंगा हो गया है। डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरसों के तेल में मिलावट नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से महंगा है। मिलावट करके महंगाई को कम करना चाहिए। ऐसी सरकार नहीं चाहिए। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।


प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू