Babri Masjid पर नरसिंह राव ने विजया राजे सिंधिया के आश्वासन पर यकीन किया: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

नयी दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि 1992 में जब राम जन्मभूमि आंदोलन जोर पकड़ रहा था, तब भाजपा नेता विजया राजे सिंधिया ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को आश्वासन दिया था कि बाबरी मस्जिद को कुछ नहीं होगा और उन्होंने अपने मंत्रियों की सलाह के खिलाफ सिंधिया की बात पर विश्वास किया। वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी की किताब हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड के विमोचन’ पर पवार ने यह टिप्पणी की। बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय रक्षा मंत्री रहे पवार ने कहा कि वह तत्कालीन गृह मंत्री और गृह सचिव के साथ बैठक में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: Kejriwal ने दिल्ली सेवा विधेयक पर समर्थन के लिए कांग्रेस नेताओं का आभार जताया

उन्होंने दावा किया कि राव ने पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने ऐसा होने दिया क्योंकि इससे एक मुद्दा खत्म हो जाएगा और उन्हें लगा कि भाजपा अपना मुख्य राजनीतिक कार्ड खो देगी। पुस्तक का विमोचन पवार ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कांग्रेस नेता शशि थरूर, पूर्व रेल मंत्री और भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के साथ किया। चर्चा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने किया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अन्ना हजारे आंदोलन को ठीक से नहीं संभालना कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के सत्ता से बाहर होने का कारण है और इससे ठीक पहले कई घोटाले सामने आए थे।

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine Conflict: दोनों तरफ से हुए हमलों में पांच लोगों की मौत

Mallikarjun Kharge ने Vande Mataram पर BJP को घेरा, कहा- गांधी और पटेल ने तय किया था यह रूप

Delhi में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट, Ashok Vihar में 8 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

UP के Chandauli में कुएं में 3 लोगों की मौत, एक व्यक्ति का चल रहा इलाज