Prime Minister नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

नयी दिल्ली/नोएडा, एक अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। खुद को 15 वर्ष का बताने वाली लड़की ने कहा कि वीडियो में प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने संबंधी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर उसने खुद पोस्ट नहीं किया था। उसने कहा कि वह इस पर ‘‘बहुत शर्मिंदा’’ है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि इन ‘‘गुमराह बच्चों’’ को माफ किए जाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समाज में व्याप्त आक्रोश को समझते हैं, लेकिन यह “गुमराह बच्चों” को अपनाने और उन्हें सही राह दिखाने का समय है। माफी वाले वीडियो में लड़की ने कहा, ‘‘मैं अपने दोस्तों के साथ सीपी (कनॉट प्लेस) गई थी, जहां प्रदर्शन हो रहा था।...वहां लोग बहुत चीजें बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री जी को बहुत गालियां दे रहे थे। उन लोगों के बहकावे में आकर मैंने वे सब चीजें बोलीं।’’ लड़की ने कहा, ‘‘मैं अभी मात्र 15 साल की हूं। मैंने जो किया वह माफी के लायक नहीं है।

मैंने बहुत गंदी चीजें बोलीं। लेकिन यह मेरी पहली और आखिरी गलती होगी, इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी। न ही वो चीज मैंने कभी पोस्ट की थी।...मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं।

मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं।’’ लड़की का यह वीडियो गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह की ओर से 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग आवासीय सोसाइटी की निवासी लड़की ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक का प्रयोग किया, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने इस सामग्री के प्रसार को लेकर विशेष प्रकोष्ठ थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी और सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को इसे हटाने का नोटिस जारी कर जांच के तहत संबंधित इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा था।

प्रमुख खबरें

पहन के लुंगी, बजा दी पुंगी, हूतियों ने सऊदी का फाइटर प्लेन गिराया, इधर रूस ने पूरा गेम घुमाया

Delhi के RK Puram में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 73 वर्षीय चालक Venu Gopal गिरफ्तार

Mayawati ने समझा खत्म हुआ भतीजे का सियासी सफर, मगर BSP से बाहर निकलते ही Akash Anand के लिए लग गयी पार्टियों की कतार

वोट चोरी के बाद अब पार्टी चोरी: TMC विवाद पर Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला