वोट चोरी करके PM बने हैं नरेंद्र मोदी, फिर बोले राहुल गांधी- चुनाव आयोग हमें डेटा दे, हम साबित कर देंगे

By अंकित सिंह | Aug 08, 2025

कर्नाटक में 'वोट अधिकार रैली' में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मने भारत के संविधान की रक्षा की है। अंबेडकरजी, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की आवाज भारत के संविधान में गूंजती है। बसवना, नारायण गुरु और फुले जी की आवाज इसमें गूंजती है। उन्होंने कहा कि हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है। पिछले चुनाव में हमारे सामने एक सवाल उठा था, पहले लोकसभा चुनाव थे, फिर महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनाव...महाराष्ट्र में, इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतता है लेकिन 4 महीने बाद भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीत जाती है। यह चौंकाने वाला था। हमने पाया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने मतदान किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से मदद मांगी। उनसे वोटर लिस्ट और CCTV फुटेज मांगे, लेकिन उन्होंने हमारी कोई मदद नहीं की। फिर वीडियो देने का कानून ही बदल दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है। वो कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी। मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है। आज जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने वेबसाइट ही बंद कर दी। चुनाव आयोग जानता है कि जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर ‘अनावश्यक’ टिप्पणी की: मुख्यमंत्री सैनी

राहुल ने साफ तौर पर कहा कि चुनाव आयोग अगर हमें इलेक्ट्रॉनिक डेटा देगा- हम डंके की चोट पर साबित कर देंगे कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि जब हमें चुनाव आयोग से मदद नहीं मिली तो हमने ख़ुद से जांच शुरू की। इसके लिए हमने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र को चुना। हमने जांच में जो पाया, मैंने उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने रखा और ये साबित कर दिया कि BJP और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी की है। महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र में साढ़े 6 लाख वोट हैं और उसमें से 1,00,250 वोट चोरी किए गए हैं। मतलब- BJP ने हर 6 में से 1 वोट चोरी किया है। 

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति