PM Narendra Modi की बड़ी अपील, दुनिया की टॉप 5 में शामिल हों Indian Pharma Companies

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय दवा कंपनियों की वैश्विक स्तर पर मजबूत मौजूदगी की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि कम से कम एक-दो भारतीय कंपनियों को दुनिया की शीर्ष पांच दवा कंपनियों में प्रमुख स्थान हासिल करना चाहिए। मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय दवा कंपनियों को दुनिया की शीर्ष कंपनियों में जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है, लेकिन आज जरूरत इस बात की है कि एक-दो भारतीय कंपनियां दुनिया की शीर्ष पांच कंपनियों में प्रमुख स्थान हासिल करें।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi का पसंदीदा संबोधन 'मेरे प्यारे देशवासियो' रहा, भाषण में 40 बार कहा

आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में दवा क्षेत्र का सालाना कारोबार 4.72 लाख करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014-15 से 2024-25 के दौरान इसके निर्यात में सालाना औसतन सात प्रतिशत की वृद्धि हुई।

प्रमुख खबरें

सपा के Rajya Sabha प्रत्याशी धनराज नथवानी के पास 373 करोड़ रुपये की संपत्ति

Tewolde GebreMariam को मिली सुरक्षा मंजूरी, Air India के नए सीईओ का पद संभालेंगे

India के खिलाफ मैच से बाहर हुए Raphinha इलाज के लिए लौटेंगे Barcelona

Delhi में शुरू हुई World Gastroenterology Congress, 61 देशों के 3000 विशेषज्ञ जुटे